नमस्कार मित्रो आज हम आपको UNO FULL FORM IN HINDI  के बारे में बताने वाले है कई लोग ऐसे है जिन्हें UNO के बारे में पता नही होता की आखिर यह होता क्या है और इसका मतलब क्या होता है तो इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले है इसके बारे में जानने के लिए आप यह आर्टिकल ध्यान से पढ़े.

UNO FULL FORM IN HINDI

UNO एक ऐसा संघ है जिसके बारे में जानकारी होना विश्व के हर व्यक्ति के लिए बेहद ही अहम् है व जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तयारी कर रहे है उनके लिए यह जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्युकी कई बार परीक्षा आदि में  भी इस प्रकार के सवाल पूछे जाते है ऐसे में आपको UNO FULL FORM IN HINDI और UNO क्या होता है इसके बारे में पता होना चाहिए.

UNO FULL FORM IN HINDI

UNO क्या होता है एवं UNO किसे कहते है इन सब के बारे में बताने से पहले हम आपको इसके पुरे नाम के बारे में बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

UNO FULL FORM – United Nations Organisation

हिंदी में इसे संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम से भी जाना जाता है एवं इसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय कानून सुविधाजनक बनाना, अन्तर्राष्ट्रीय विकास, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विश्व शांति आदि से जुडा है यह विश्व में शांति और विकास के लिए कार्य करता है.

UNO क्या है

UNO का गठन 24 अक्टूबर 1945 को हुआ था व इस दिन संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर कुल 50 देशो ने अपने हस्ताक्षर किये थे एवं दुसरे विश्व युद्ध में जो देश विजेता रहे थे उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की थी एवं इसकी स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य यही था की भविष्य में कभी भी दुबारा विश्व युद्ध की तरह कोई युद्ध उभर के न आये एवं वापिस कभी भी विश्व युद्ध न हो,  हाल में संयुक्त राष्ट्र संघ में कुल 193 देश शामिल है एवं इसमें से तकरीबन सभी देश अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राष्ट्र है.

जब 24 अप्रैल 1945 को दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ था तो उस वक्त अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में अन्तराष्ट्रीय संस्थाओं का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित करवाया गया था उस वक्त इस सम्मलेन में 40 देश मौजुद थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संविधा के ऊपर अपने हस्ताक्षर किये थे एवं उस वक्त पोलेंड इस सम्मेलन में नहीं था इस कारण से पोलेंड ने हस्ताक्षर करने के लिए विशेष स्थान का चुनाव किया वहां पर पोलेंड के हस्ताक्षर लिए गये बादमे सुरक्षा परिषद् के स्थाई देशो के हस्ताक्षर होने के बाद संयुक्त राष्ट्र अस्तित्व में आया था.

UNO का मुख्यालय

UNO का मुखयलय New York, United States मे है एवं यह न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन दीप पर 17 एकड़ जमीन पर बना हुआ है जो की 40 मंजिल की इमारत है एवं इसके लिए जिस व्यक्ति ने भूमि को दान किया था उस व्यक्ति का नाम जॉन डी रॉकफेलर था इसके अलावा इसकी अन्य संस्था जेनेवा और कोपनहेगन में भी स्थित है.

इसके ध्वज की पृष्ठभूमि हल्के नीले रंग की है एवं इसमें सफ़ेद रंग का राष्ट्र संघ का प्रतिक भी बना हुआ है जिसमे दो जैतून की वक्राकार शाखाए है जो ऊपर से खुली हुई है एवं इसके बिच में विश्व का मानचित्र बना हुआ है.

UNO के मुख्य कार्य

UNO की स्थापना कई मुख्य उद्देश्य से की गयी थी इस कारण से इसके कई अलग अलग कार्य है हम आपको इसके कुछ मुख्य कार्य के बारे में बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा कायम करना
  • मानव अधिकारों की रक्षा करना
  • मानवीय सहायता प्रदान करना-
  • आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं को हल करनें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रदान  करना
  • सतत् विकास को बढ़ावा देना
  • अंतर्राष्ट्रीय कानून को बनाए रखना
  • आवश्यकतानुसार नए कानूनों को लागू करना

इस तरह से इसके कई अलग अलग तरह के कार्य होते है इसके सभी कार्य मुख्य रूप से देश में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने से सम्बंधित होते है.

UNO के अंग

UNO के कुल 6 अंग है जो की निम्न प्रकार से है.

  • महासभा
  • सुरक्षा परिषद
  • आर्थिक और सामाजिक परिषद
  • ट्रस्टीशिप काउंसिल
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
  • सचिवालय

UNO के स्थाई सदस्य कौन कौन है

UNO में वर्त्तमान में कुल 193 देश सदस्य है इसमें से स्थाई सदस्य केवल 5 देश है जिनके नाम चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका है एवं इन सभी देशो के पास वीटो पॉवर है.

UNO की भाषाए कौन कौनसी है

UNO में राजभाषा के रूप में केवल 6 भाषाओ का चयन किया गया है जिनके नाम अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी भाषा है पर इसकी संचालित भाषाए केवल दो ही है जो अंग्रेजी और फ़्रांसीसी है.

इस आर्टिकल में हमने आपको UNO FULL FORM IN HINDI के बारे में जानकारी दी है हमे उम्मीद है आपको हमारी बताई जानकारी उपयोगी लगी होगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें और इससे जुडा किसी भी तरह का सवाल पूछना चाहे तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें