आज के आर्टिकल में हम sapno ka arth क्या होता है इसके बारे में बताने वाले है जैसे की आप सभी जानते होंगे की विश्व के  सभी जीव सपने जरूर देखते है व कई बार यह मानसिक सोच के कारण आ जाते है तो कई बार इनके पूछे कुछ गहरे रहस्य भी छुपे हो सकते है.

Sapno Ka Arth

अगर आपको सपना आता है तो वो कई अलग अलग प्रकार के हो सकते है व आपको उन sapno ka arth क्या होता है इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आपको पता चल सके की अपने जो सपना देखा था वो शुभ फल देता है व अशुभ फल देता है व ऐसे सपनों का मतलब क्या होता है इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी बताने वाले है.

जानवर देखना Sapno Ka Arth

कई बार हमे सपने में अलग अलग प्रकार के जानवर अदि दिखाई देते है तो इसका अर्थ क्या होता है इसके बारे में हम आपको बता रहे है की सपने में कौनसे जानवर के  दिखाई देने पर उसका अर्थ क्या होता है.

सपने में कुत्ता दिखना – अगर  आपको सपने में कुत्ता दिखाई दे तो उसके अलग अलग अर्थ हो सकते है क्युकी सामान्य रूप में कुत्ता दिखाई देता है तो उसका अर्थ होता है की आपको आपका कोई भी मित्र मिलने वाला है व अगर कोई कुत्ता रोटा हुआ दिखाई देता है तो उसका अर्थ है की आपको किसी प्रकार का बुरा समाचार मिल सकता है.

सपने में शेर देखना – सपने में शेर देखने का फल शुभ माना जाता है व अगर आपको सपने में साप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है की आपके रुके हुए कार्य जल्दी ही पुरे होने वाले है व मुकदमे आदि में आपकी जित होने वाली हैं.

सपने में बिल्ली देखना – सपने में बिल्ली दिखाना लड़ाई के संकेत देती है अगर आपको ऐसा सपना आता है तो आपकी किसी के साथ लड़ाई या बहस हो सकती हैं.

सपने में ऊंट देखना   – सपने में ऊंट  देखना अशुभ माना जाता है व अगर आपको सपने में खड़ा ऊंट  दिखाई दे तो उसका अर्थ है की आपके ऊपर कोई विपत्ति आ सकती है व अगर आपको कोई चलता हुआ ऊंट  दिखाई दे तो उसका अर्थ है आपको किसी प्रकार की शारीरिक  परेशानी का  सामना करना पड़ सकता है.

सपने में बछड़ा दिखना –  सपने  मे बछड़ा दिखाई देने का अर्थ है की आपको जल्दी ही कोई शुभ संकेत मिलने वाले है व आपको धन लाभ होने वाला हैं.

सपने में गाय दिखाई देना – अगर आपको सपने में गाय दिखाई दे तो उसके कई अलग अलग संकेत हो सकते है व गाय देखना हमेशा शुभ माना जाता है व यह आपके धन और व्यापार में वृद्धि के संकेत देता है.

सपने में काला नाग दिखना – अगर आपको सपने में काला नाग दिखाई दे तो उसके संकेत शुंभ माने जाते है और इसका अर्थ होता है की आपके मन सम्मान में वृद्धि होने वाली हैं.

सपने में मछली देखना- अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो उसके शुभ संकेत माने जाते है और इसको लक्ष्मी का रूप माना जाता है व इस प्रकार के सपने का अर्थ है की आपको धन लाभ होने वाला हैं.

सपने में हाथी देखना- अगर आपको सपने में हाथी दिखाई दे तो यह शुभ संकेत माना जाता है व सपने में हाथी दिखने के कई प्रकार के अलग अलग लाभ होते हैं.

सपने में सूअर देखना – अगर  आपको सपने में सूअर दिखाई देता है तो इसका अर्थ है की आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

घोड़े से गिरना – अगर आपको घोड़े से गिरने का सपना आता है तो इसका अर्थ होता है की आपको धन व व्यापार में नुक्सान हो सकता है.

घोड़े पर चढ़ते दिखना – अगर आपको घोड़े पर चढ़ते हुए का सपना दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आपको व्यापर लाभ होने वाला है व आपका व्यापार जल्दी ही बढ़ने वाला है.

सपने में लोमड़ी देखना- अगर आपको सपने में लोमड़ी दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आपको आपका मित्र किसी भी प्रकार से धोखा दे सकता है.

सपने में बन्दर देखना – अगर आपको सपने में बन्दर दिखाई देता है तो इसका  अर्थ है की आपका किसी से मनमुटाव हो सकता है व आपकी किसी के साथ लड़ाई आदि हो सकती हैं.

सपने में कीड़ो का दिखना

सपने में कई बार हमे अलग अलग प्रकार के कीड़े या जीव दिखाई देते है जिसका अर्थ अलग अलग हो सकता है व अगर आपको इस प्रकार का सपना दिखाई दे तो इसके निम्न प्रकार के संकेत हो सकते है.

सपने में छिपकली देखना- अगर आपको सपने में छिपकली दिखाई दे तो इसके कई प्रकार के संकेत हो सकते है जैसे की आपको कीड़े कहते हुए छिपकली दिखाई देती है तो यह शुभ संकेत होता है व अगर आपको एक जगह पर बैठी हुई छिपकली दिखाई देती है तो इसका अर्थ है की आपके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना या हानि हो सकती हैं.

सपने में मधुमक्खी देखना-  अगर आपको सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है जिसका अर्थ है की आपके परिवार में प्रेम और एकता बढ़ेगी और अगर आपको मधुमक्खी फूल पर बैठी हुई दिखाई दे तो उसका अर्थ है की आपको व्यापार में नुक्सान हो सकता हैं.

सपने में भौरा देखना – अगर आपको सपने में भौरा दिखाई दे तो इसका संकेत अशुभ होता है और इस प्रकार के सपने देखने का अर्थ होता है की आपको किसी से धोखा मिल सकता है.

सपने में बिच्छू देखना – अगर आपको सपने में बिच्छू दिखाई दे तो इसके अलग अलग अर्थ हो सकते है व सफ़ेद बिच्छू देखना अशुभ माना जाता है वही काला बिच्छू देखना शुभ संकेत होता है अगर आपको सपने में बिच्छू दिखाई देता है तो इसका अर्थ है की आपको कोई जिम्मेदारी वाला कार्य मिलने वाला है और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी.

सपने में टिड्डे दिखना – अगर आपको सपने में टिड्डे दिखाई देते है तो इसका फल अशुभ होता है व इसका अर्थ होता है की आपको व्यापार में नुकसान हो सकता हैं.

सपने में रिश्तेदारों को देखना

अगर आपको सपने में रिश्तेदार दिखाई दे तो इसके भी कई प्रकार के अलग अलग संकेत  हो सकते है व इसमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ भी हो सकते हैं.

सपने में दोस्त दिखाई देना – अगर आपको सपने में दोस्त दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आपको जीवन में दोस्तों सलाह की आवश्यकता है व आपको दोस्तों की सलाह लेनी चाहिए.

दादा दादी या नाना नानी दिखाई देना – सपने में दादा दादी या नाना नानी दिखाई दे तो यह बुध्दि में वृद्धि की निशानी होती हैं.

सपने में माता पिता दिखाई देना – अगर आपको सपने में माता पिता दिखाई देते है तो इसका अर्थ है की आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाली है और आपके मन सम्मान में वृद्धि होने वाली हैं.

सपने में रिश्तेदार दिखाई देना – अगर सपने में कोई रिश्तेदार आपके घर आता है तो इसका अर्थ है की नए अवसर आपके हाथ लगने वाले है व यह एक शुभ संकेत होता हैं.

सपने में भाई दिखाई देना – सपने में भाई दिखाना नए मित्र बनने का संकेत है अगर आपको इस प्रकार का सपना आता है तो आपके नए मित्र बन सकते हैं.

सपने में पति दिखाई देना – सपने में पति को देखना शुभ संकेत होता है और इसका अर्थ है की आपके जीवन में खुशिया दस्तक देने वाली है और आपके जीवन में खुशियाँ आने वाली हैं.

सपने में टीचर दिखाई देना – सपने में टीचर दिखाई देना शुभ संकेत होता है व इससे जीवन की बाधाएं दूर  होगी और आपको व्यापार  आदि में सफलता प्राप्त होगी.

सपने में उत्सव दिखाई देना

अगर आपको सपने में उत्सव आदि दिखाई दे तो इसके अलग अलग प्रकार के शुभ और अशुभ  संकेत हो सकते है जैसे

सपने में शादी देखना – सपने में किसी भी प्रकार की शादी दिखाई देना बहुत ही अशुभ संकेत होता है इस प्रकार के सपने का अर्थ है की आपके ऊपर किसी प्रकार का बहुत बड़ा संकट आ सकता हैं.

सपने में पार्टी देखना –  अगर आपको शादी में कोई पार्टी या उत्सव दिखाई देता है तो इसका अर्थ है आप जल्दी जी किसी की शोक सभा में जाने वाले है.

सपने में बारात देखना – जैसे की हमने आपको बताया की शादी का दिखना एक अशुभ संकेत देता है ठीक उसी प्रकार से बारात का दिखना भी हमे अशुभ संकेत देता हैं.

सपने में डोली देखना –  सपने में डोली देखना भी अशुभ संकेत होता है व इसका अर्थ है की आपकी किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं.

सपने में दीपावली के उत्सव देखना – अगर आपको दीपावली का उत्सव दिखाई देता है तो इसका अर्थ है की आपके जीवन में  खुशिया आने वाली है व यह एक शुभ संकेत होता हैं.

सपने में सगाई देखना – सपने में सगाई देखने का अर्थ है की आपके विवाह में देरी हो सकती है या आपके जीवन में अचानक कोई दुःख आ सकता है यह एक अशुभ संकेत होता हैं.

सपने में विदाई देखना – सपने में विदाई दिखाई दे तो इससे आपको धन लाभ होने की संभावना होती है यह एक शुभ संकेत माना जाता है.

सपने में कन्यादान दिखना – सपने में कन्यादान देखने पर किसी दुर्घटना या परेशनी का संकेत  होता है यह सपने अशुभ माने जाते है.

सपने में आग देखने के संकेत

अगर आपको सपने में आग दिखाई दे तो इसके अलग अलग कई प्रकार के संकेत हो सकते है जिसके  बारे में हम आपको बता रहे हैं.

सपने में दिया दिखना – सपने में दिया दिखाई देना एक शुभ संकेत होता है व यह आपकी उम्र बढ़ने के संकेत देता हैं.

अपने में धुँआ देखे देना – अगर आपको सपने में धुँआ दिखाई दे तो यह आपके व्यापार में होने वाले नुकसान के बारे में संकेत देता है और यह एक अशुभ संकेत माना जाता हैं.

सपने में पूजा करना – भगवान् की पूजा पाठ हमेशा शुभ संकेत होते है और इसका अर्थ होता है की आपके जीवन की परेशानिया जल्दी ही समाप्त होने वाली है इस प्रकार के सपने शुभ संकेत देते हैं.

सपने में अग्नि दिखाई देना – अगर आपको सपने में आग दिखाई दे  तो इसका अर्थ है की आपको धन लाभ हो सकता है व आपको खोया हुआ धन प्राप्त हो सकता है यह एक शुभ संकेत होता है.

सपने में आग पकड़ना – अगर आपको सपने में कोई आग  पकड़ता दिखाई दे या आप खुद आ पकड़ते है या यह आपको फिजूल खर्ची के संकेत देता है.

मृत व्यक्ति को सपने में देखना

अगर आपको सपने में कोई भी मृत व्यक्ति दिखाई दे तो ऐसे में बहुत से लोग व्याकुल हो जाते है पर इस प्रकार के सपने कई बार आपको शुभ संकेत भी देते  हैं.

सपने में मृत व्यक्ति देखना – अगर आपके किसी मित्र या रिश्तेदार की मृत्यु हो चुकी है और वो आपको सपने में दिखाई देता है तो उसका अर्थ है की उसकी कोई इच्छा अधूरी रह गयी हैं.

सपने में मृत्यु देखना – सपने में मृत्यु देखना एक शुभ  संकेत है इसका अर्थ है की आपके जीवन की सभी परेशानिया ख़त्म होने वाली है और आपके जीवन में एक नया सवेरा आने वाला है जो की खुशियों से भरा होगा.

सपने में भूत देखना – सपने में किसी भी प्रकार का भूत देखना एक अशुभ संकेत होता है और इसका अर्थ है की आपको जीवन में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सपने में हत्या दिखना – अगर आपको सपने में हत्या दिखाई दे तो यह धोखे का एक संकेत होता है इसका  अर्थ है की आपको किसी से धोखा मिल सकता हैं.

सपने में अर्थी देखना – सपने में अगर आपको अर्थी दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है और इसका अर्थ है की आपकी परेशानिया जल्दी ही ख़त्म होने वाली है.

सपने में शव देखना – सपने में आपको कोई शव दिखाई दे तो इसका अर्थ है की जल्दी ही आपके भाग्य खुलने वाले है.

सपने में मरे हुए इंसान से बात करना- अगर आपको सपने में कोई मरा हुआ इंसान दिखाई दे और आप उससे बात कर रहे है तो इसका अर्थ है की आपकी मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी होने वाली हैं.

प्राकृति से सम्बंधित सपने आना

अगर आपको प्रकृति  से सम्बंधित कोई सपना आता है तो इसके अर्थ अलग अलग प्रकार के हो सकते है व सभी सपने आपको अलग अलग संकेत देते हैं.

सपने में बिजली गिरना – सपने में अगर आपको बिजली गिरते हुए दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आप किसी प्रकार की परेशानी में फंस सकते हैं.

सपने में नदी देखना – सपने में नदी दिखना शुभ संकेत माना जाता है और इसका अर्थ होता है की आपके सपने जल्दी ही पुरे होने वाले है.

सपने में आसमान देखना – अगर आपको सपने में आसमान दिखाई दे तो यह आपको पुत्र प्राप्ति के संकेत देता है.

सपने में इंद्रधनुष देखना – अगर आपको सपने में इंद्रधनुष दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

सपने में तारे देखना – सपने में तारे दिखना भी एक शुभ संकेत होता है और इसका अर्थ होता है की आपके मन की सभी मनोकामना जल्दी ही पूरी होने वाली हैं.

सपने में आम के पेड़ देखना – सपने में आम का पेड़  दिखाई देना आपको पुत्र प्राप्ति के संकेत देता हैं.

सपने में कुआ देखना – अगर आपको  सपने में कुआ दिखाई देता है तो इसका अर्थ है की सामान में आपका मान सम्मान बढ़ने वाला है.

सपने में सफ़ेद फूल देखना – अगर आपको सपने में किसी भी प्रकार का सफ़ेद फूल दिखाई दे तो इसक अर्थ है की आपको समस्याओ से जल्दी ही  छुटकारा मिलने वाला हैं.

सपने में लाल फूल देखना – अगर आपको सपने में किसी प्रकार का लाल फूल दिखाई तो इसका  अर्थ है की जल्दी ही आपका भाग्य खुलने वाला है.

सपने में कोयला देखना – सपने में कोयला देखना भी एक शुभ संकेत होता है और इसका अर्थ होता है की आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

सपने में बाढ़ देखना – सपने में अगर आपको बाढ़ दिखाई  दे तो इसका अर्थ है की आपको व्यापार में हानि हो सकती हैं.

शारीरिक अंग सम्बंधित सपने

शारीरिक अंग से सम्बंधित कई बार अलग अलग प्रकार के सपने आते है जैसे की कई बार शरीर से अलग हुए अंग भी दिखाई देते है जो की हमे  अलग अलग प्रकार के संकेत देते हैं.

दांत गिरने का सपना – अगर आपको सपने में दांत गिरते हुए दिखाई दे तो यह आने वाली परिशानियों के बारे में हमे संकेत देता  हैं.

सपने में नाख़ून काटना – नाख़ून काटते हुए सपने आने का अर्थ है की आपको कई प्रकार की बीमारियों और परेशानियों से  छुटकारा प्राप्त होने वाला है.

सपने में हड्डी देखना – सपने में हड्डी देखने का मतलब है की आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा.

सपने में कटे हुए अंग देखना – कटा हुआ अंग संतान प्राप्ति से सम्बंधित संकेत देता है अगर आपको इस प्रकार का सपना आता है तो इसका अर्थ है की आपको जल्दी ही संतान प्राप्त होने वाली हैं.

सपने में कटा हुआ सर देखना – अगर आपको सपने में कटा हुआ सर दिखाई देता है तो इसका मतलब है की आपको जीवन में किसी प्रकार की परेशानी और चिंता आ सकती हैं.

सपने में धातु दिखना

धातु का अर्थ है सोना चांदी लोहा ताम्बा आदि अगर आपको इस प्रकार के धातु सपने में दिखाई दे तो इसके अलग अलग प्रकार के संकेत हो सकते है.

सपने में सोना देखना – अगर आपको सपने में सोना यानी की गोल्ड दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है की आपकी शादी जल्दी हो सकती हैं.

सपने में ताम्बा देखना – अगर आपको सपने में ताम्बा दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है की आपकी छुपाई हुई या गोपनीय बाते लोगो को पता चल सकती हैं.

सपने में लोहा देखना – अगर आपको सपने में लोहा दिखाई दे तो  इसका अर्थ होता है की किसी भी प्रकार की दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है.

सपने में व्यक्ति विशेष का दिखना

कई बार हमे ऐसे सपने आते है जिसमे हमे कई व्यक्ति अलग अलग प्रक्रिया करते नजर आते है इस प्रकार के सपने के कई अलग अलग अर्थ निकल कर आते है.

सपने में बच्चे का रोना – अगर आपको सपने में बच्चा रोता हुआ दिखाई दे तो यह एक प्रकार का अशुभ संकेत है और इस प्रकार के  सपने का अर्थ है की आपके जीवन में कोई समस्या आने वाली है.

हसते हुए व्यक्ति को देखना – सपने में अगर आपको कोई व्यक्ति हसता हुआ दिखाई दे तो इसका  इसका अर्थ है की आपका जल्दी ही किसी के साथ विवाद हो सकता हैं.

सपने में डॉक्टर को देखना – सपने में डॉक्टर का दिखना आने वाली बिमारी के बारे में संकेत देता है  अगर आपको सपने में कोई भी डॉक्टर आदि दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आप किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते  हैं.

सपने में मेहमान देखना – अगर सपने में आपको कोई मेहमान घर में आते दिखाई देता है तो यह परेशानी आने का संकेत माना जाता हैं.

सपने में पुजारी देखना – सपने पर आपको पुजारी दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आप जल्दी ही उन्नति करने वाले है.

सपने में  विधवा देखना – अगर विधवा आपके सपने में आती है तो यह आपको हानि के बारे में संकेत देता हैं.

सपने में साधु सन्यासी देखना –  सपने में साधू या सन्यासी आना शुभ माना जाता है व माना जाता  की अगर आपको ऐसा सपना आता है तो आपको शुभ फल मिलने वाले है.

सपने में लड़की आना – अगर आपको  सपने में कोई जवान लड़की दिखाई दे तो यह शुभ संकेत माना जाता है व इसका अर्थ होता है की आपकी जल्दी ही शादी हो सकती हैं.

सपने में भिखारी आना – भिखारी अगर आपको सपने में आता है तो वो आपको यात्रा के बारे में संकेत देता है व आपकी जल्दी ही कही यात्रा हो सकती हैं.

सामान्यत आने वाले सपने

कई बार हमे अन्य अलग अलग प्रकार के सपने भी आते रहते है जिनके अर्थ अलग अलग प्रकार के होते है व हम आपको कुछ सपनो के बारे में बता रहे है व उनके संकेतो के बारे में  भी बता रहे है की किस प्रकार के सपने शुभ होते है व किस प्रकार के सपने अशुभ होते हैं.

सपने में भगवान् को देखना – अगर आपको सपने में भगवान् दिखाई देते है तो यह एक शुभ संकेत होता है व आपको जल्दी ही अधिक धन प्राप्त होने के संकेत हैं.

शीशे को टूटते हुए देखना – अगर आपको सपने में शिक्षा टूटते हुए दिखाई दे तो यह एक बुरा संकेत होता है इसका अर्थ है की आपको कोई बहुत बुरी खबर मिल सकती हैं.

सपने में लाठी देखना – सपने में लाठी दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है की आपको यश की प्राप्ति होगी.

सपने में चेक देना – अगर आप सपने में किसी को चेक देते है तो इसका अर्थ है की आपको जल्दी ही पूर्वजो का धन प्राप्त हो सकता है.

सपने में ऊंची दीवार को देखना – सपने में आपको ऊंची दीवार दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है की लक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न है और आपको धन लाभ प्राप्त होने वाला है.

सपने में शव यात्रा में जाना – अगर आपको ऐसा सपना आता है जिसमे आप किसी की शव यात्रा में शामिल होते है तो यह एक शुभ संकेत होता है व यह धन प्राप्ति के संकेत देते हैं.

सपने में मशाल देखना – अगर आपको सपने में मशाल दिखाई दे तो यह प्रेम में असफल होने के संकेत देते हैं.

सपने में खुद को मृत देखना – अगर किसी व्यक्ति को ऐसा सपना आता है जिसमे खुद को मृत देखता है तो यह एक शुभ संकेत है व इसका अर्थ है उस व्यक्ति की सभी चिंताए समाप्त होने वाली है.

मित्रो सपने हम सभी देखते है और हम सभी कई कर बार अलग अलग प्रकार के सपने आते है उसमें से कुछ सपने ऐसे होते है जो की दैनिक कार्य या आपके मानसिक सोच के अनुसार आते है तो वही कुछ सपने हमे अलग अलग प्रकार के संकेत प्रदान करते है उसमे से कुछ सपनो के बारे में हमने आपको बताया है की आपको सपने आते है तो Sapno Ka Arth क्या होता सकता है व सपनों का मतलब क्या होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें