आज हम आपको POK Full Form के बारे में बताने वाले हैं और इसके साथ अन्य बहुत ही महत्वपूर्ण पीओके से जुडी जानकारी भी बतायेगे कई लोगो को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती तो इस आर्टिकल में आपको पीओके से सम्बंधित बहुत कुछ सिखने को मिलेगा.
हम सब अक्सर इस शब्द को किताबो में, समाचार में, फिल्म में आदि कई अलग अलग जगह पर सुनते हैं पर इसके पुरे नाम के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती पर आपको इसके बारे में जानकारी होनी बहुत जरुरी हैं इसकी जानकारी भारत के हर व्यक्ति को अनिवार्य तौर पर होनी चाहिए भविष्य में इस प्रकार की जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकती है.
- EMI Full Form in Hindi? EMI के फायदे और नुकसान है
- VDO Full form क्या हैं व VDO Officer कैसे बनते है
- विधायक क्या हैं व विधायक कैसे बनते है? ( MLA Full Form )
- DGP क्या होता हैं व और DGP कैसे बने? ( DGP Full Form )
- DNA क्या होता है व DNA Full Form क्या हैं
POK Full Form in Hindi
पीओके के बारे में अन्य जानकारी बताने से पहले हम आपको इसका पूरा नाम बता रहे हैं की इसका पूरा नाम क्या होता है.
POK Full Form – Pakistan Occupied Kashmir होता है.
इसे हिन्दी में पाक अधिकृत कश्मीर भी कहा जाता हैं इसका अर्थ होता हैं की कश्मीर का वो भाग जो पाकिस्तान में हैं उसे POK कहा जाता है.
POK क्या है
जैसा की हमने आपको बताया की ये पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को POK कहा जाता हैं ये भारत व पाकिस्तान के मध्य काफी समय से विवादित मुद्दा बना हुआ हैं ये कश्मीर का ही मुल भाग था पर पाकिस्तान के हमले के द्वारा उस भाग पर खुद का कब्जा कर लिया था जिसके बाद से ये हिस्सा पाकिस्तान का हिस्सा माना जाने लगा.
जैसा की आप जानते होगे की देश की आजादी के वक्त कश्मीर के राजा हरिसिंह थे व जब पाकिस्तान एक अलग देश बना तब उसने कश्मीर पर आक्रमण कर दिया था व कश्मीर के काफी हिस्सों पर अपना अधिकार कर लिया अपने राज्य की रक्षा के लिए हरिसिंह ने भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल माउंटबैटन के साथ संधि की जिसमे उन्होंने कश्मीर को भारत मे विलय करने की बात को स्वीकार किया.
उसके बाद भारत सरकार ने तत्कालीन भारतीय सेना कश्मीर की सुरक्षा के लिए भेज दी व कश्मीर से पाकिस्तान की सेना को भगाकर कश्मीर को पाकिस्तान से बचाया जिसके बाद से वो भारत का हिस्सा माना जाने लगा व भारत ने उसे धारा 370 लगा कर कश्मीर को राज्य का दर्जा भी दिया हुआ था जिसके कई अलग नियम कानुन बनाये गये थे व नरेन्द्र मोदी ने 370 धारा हटा कर कश्मीर का अलग राज्य का दर्जा समाप्त किया.
पीओके से जुडी मुख्य बाते
हम आपको पीओके के बारे में ऐसी कुछ जानकारी बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आपको पता न हो पर इसके बारे में आपको पता जरूर होना चाहिए क्युकी यह सिर्फ किताबी ज्ञान ना होकर देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है.
- यह भारत के जम्मू कश्मीर का वह हिस्सा हैं जिसपर पाकिस्तान ने कबीलाई विद्रोहियों के साथ मिलकर धोखे से 1947 को अपना अधिकार कर लिया था और बादमे पाकिस्तान ने इस हिस्से को दो अलग अलग हिस्सों गिलगित-बाल्टिस्तान और आजाद कश्मीर में बाँट दिया था.
- पाकिस्तान के अधिकृत वाला क्षेत्र खुद को स्वशासन संबंधी विधानसभा का दावा करते हैं परन्तु सच तो यह हैं की यह पूर्ण रूप से पाकिस्तान के नियंत्रण में है.
- पीओके भारत का वह हिस्सा हैं जिसपर पाकिस्तान ने 1947 में धोखे से हमला कर के अपना अधिकार कर लिया था.
- पीओके की सीमाए पाकिस्तानी पंजाब, चीन के ज़िन्जियांग क्षेत्र से उत्तर पश्चिम में अफ़गानिस्तान के वाखान गलियारे से और भारतीय कश्मीर से पूर्व से जुडी हुई है.
- अगर हम पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान को हटा कर पुरे पीओके को एक दृष्टि से देखे तो यह लगभग 13,300 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं को की भारत के कश्मीर से लगभग तीन गुना ज्यादा बढ़ा है.
- आजाद कश्मीर के अधिकांश लोग खेती के द्वारा अपना जीवनयापन करते हैं और उनकी आय का मुख्य श्रोत मक्का, गेहूं, वानिकी, और पशुधन आदि है.
इसके अलावा भी पीओके से जुडी कई अहल और आचर्यजनक बाते हैं जिसके बारे में बहुत से लोगो पता नहीं है.
पाकिस्तान का दावा
पीओके को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों लगातार दावा करते आ रहे हैं इसमें पाकिस्तान का दावा हैं की 1933 की पाकिस्तान की घोषणा के अनुसार मुश्लिम बहुमत के आधार पर भारत के पांच राज्य को मिलाकर पाकिस्तान की स्थापना होनी थी जिसमे से एक राज्य जम्मू कश्मीर हैं पर भारत इस बात को नहीं मानता.
भारत का दावा
कश्मीर को लेकर भारत सरकार ने भी दावा किया हैं की 1947 की लड़ाई से पूर्व जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग था जिसको पाकिस्तान ने धोखे से अपने कब्जे में ले लिया था.
तनाव का मुख्य कारण
भारत पाकिस्तान के बिच में अन्य देशो की तुलना में सबसे अधिक तनाव बना रहता हैं और आये दिन यहाँ पर पाकिस्तान द्वारा नियमो का उलंघन भी किया जाता हैं कई देशभक्त पीओके की सीमा पर शहीद भी हो चुके हैं इसका मुख्य कारण पीओके ही हैं क्युकी पाकिस्तान लगातार भारत के अधिकृत कश्मीर की मांग करता रहा हैं पर भारत किसी भी कीमत पर पाकिस्तान को एक इंच जमीन देने को तैयार नहीं है.
इस कारण पाकिस्तान से लगातार नियमो का उलंघन कर के गोलीबारी आदि होती रहती है और इस सीमा पर हमेशा ही तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती हैं यहाँ शान्ति कायम करने के लिए अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी भारत पाकिस्तान के बिच कई बैठके हुई पर इसका कोई समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है.
- JOB Full Form क्या है? ( Govt Job कैसे प्राप्त करें )
- RSVP Full Form in Hindi? ( आर.एस.वी.पी. क्या होता हैं )
- RO Full Form in Hindi? ( RO Water स्वास्थ्य के लिए खतरनाक )
- BSC Full Form in Hindi? ( BSC Course कैसे करें )
- Mobile Ka Full Form क्या है? ( Mobile से जुडी रोचक जानकारी )
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको POK Full Form क्या होता है और POK से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बताने का प्रयत्न किया है हमे उम्मीद है की आपको हमारी बताई गयी जानकारी जरूर पसंद आयी होगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसको अपने मित्रो के साथ शेयर जरूर करें और इससे सम्बंधित आप अन्य किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट कर के बता सकते है.