नमस्कार मित्रो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको LLM के बारे में जानकारी देने वाले है कई लोगो को इसके बारे में जानकारी नहीं होती की LLM क्या है व इसको करने पर क्या क्या फायदे होते है व LLM Full Form क्या होता है तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी बताने वाले है.
अक्सर कई लोग इसके बारे में पूछते रहते है की LLM किसको कहते है इसके लिए फीस कितनी होती है व LLM कैसे करते है और इसकी योग्यता होनी चाहिए तो इससे जुडी पूरी जानकारी हम इस आर्टिकल में आपको बतायेगे जिससे की आपको LLM Full Form और इससे जुडी अन्य सभी जानकारी इस आर्टिकल में प्राप्त हो सके.
- APJ Abdul Kalam Full Form in Hindi : Abdul Kalam के बारे में
- India Full Form in Hindi : India से जुडी रोचक जानकारी
- BEP Full Form in Hindi व BEP क्या हैं और इसकी गणना कैसे करे
- APK Full Form in Hindi : APK क्या है व कैसे काम करता है
- ARMD Full Form in Hindi : ARMD क्या है पूरी जानकारी हिंदी में
LLM Full Form in Hindi
LLM क्या होता है व किसे कहते है इन सब के बारे में बताने से पहले हम आपको इसका पूरा नाम क्या है इसके बारे में बता रहे है.
LLM Full Form – Legum Magister (Latin) & Master of Law
हिंदी में इसे लेगम मैजिस्टर (लैटिन) और मास्टर ऑफ लॉ भी कहा जाता है व यह एक लेटिन शब्द है व एक पोस्ट ग्रेडुएशन डिग्री होती है.
LLM क्या है
यह कानून के क्षेत्र में एक अंतरास्ट्रीय मान्यताप्राप्त डिग्री होती है व यह डिग्री भारत के आलावा अन्य कई देशो में करवाई जाती है LLM एक प्रकार की पोस्ट ग्रेडुएशन डिग्री होती है व यह दो वर्ष का कोर्स होता है एवं इसको लॉ डिग्री के मास्टर के आधार पर चार या इससे अधिक सेमेस्टर में बांटा गया है इस कारण से इस कोर्स को करने की अवधि 2 वर्ष से अधिक भी हो सकती है.
अगर हम बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की माने तो इस कोर्स को चार वर्ष में पूरा किया है सकता है क्युकी अलग अलग संस्थानों में इस कोर्स को Correspondence एवं Distance में भी किया जा सकता है.
भारत में इस डिग्री को Advocate Act 1961 के सन्दर्भ में उपलब्ध करवाया जाता है व कानून के क्षेत्र में इस डिग्री को सर्वश्रेष्ठ डिग्री माना गया है जिसमे आपको रूल और रेगुलेशन से जुडी पढ़ाई करवाई जाती है व इस कोर्स को करने के बाद आपको तहसील, जिला, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर कार्य कर सकते है व इसमें आप अपना बेहतरीन भविष्य बना सकते है.
LLM के लिए शैक्षिक योग्यता
अगर आप LLM करना चाहते है तो इसके लिए आपको इसके बारे में पता होना चाहिए की इसमें आपके पास क्या क्या योग्यता होनी जरुरी है तभी आप इस कोर्स को कर सकते है हम आपको इसके लिए जरुरी योग्यता के बारे में आपको बता रहे है.
- सबसे पहले आपको बाहरवीं उत्तीर्ण कर लेनी है.
- अब आपको ग्रेडुएशन करना होगा.
- उसके बाद आपको 3 वर्ष की LLB करनी है अगर आप चाहे तो बाहरवीं के बाद ही 5 वर्ष की LLB भी कर सकते है.
- आपको LLM करने के लिए LLB में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
- उसके बाद आप सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते है तो आपको एंट्रेंस एग्जाम देना होगा व प्राइवेट कॉलेज में आपको सीधा प्रवेश मिल जायेगा.
आप admission लेने के बाद इसकी पढाई शुरू कर सकते है व जब आप इसके कोर्स को पूरा कर लेते है तो आपको इस कोर्स की डिग्री भी मिल जाती है.
LLM की फीस
अगर आप इसकी फीस के बारे में जानकारी पाना चाहते है तो आपको इसकी सही जानकारी सम्बंधित विश्विधालय में जाकर ही प्राप्त हो सकती है क्युकी सभी collage या विश्विधालय में उनके नियमानुसार इसकी फीस अलग अलग होती है व अनुमानित इसकी फीस की बात करे तो इस कोर्स की फीस 60 हजार रूपए से 1 लाख 50 हजार रूपए तक हो सकती है.
LLM कोर्स कैसे करें
अगर आप LLM करना चाहते है तो इसके लिए आपको क्या करना होगा इसके बारे में हम आपको बता रहे है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी जरुरी है.
- बाहरवीं उत्तीर्ण करे – LLM करने के लिए सबसे पहले तो आपको बाहरवीं उत्तीर्ण करनी होती है क्युकी इसके बाद ही आप किसी भी प्रकार की डिग्री के लिए आगे की पढाई कर सकते है.
- ग्रेडुएशन करे – जब आप बाहरवीं कर लेते है तो उसके बाद आपको तीन वर्ष का ग्रेडुएशन करना होता है व आपको ग्रेडुएशन किसी मान्यताप्राप्त विश्वविधालय से ही करना है.
- LLB करे – LLM करने के लिए आपको एलएलबी करनी बहुत ही जरुरी है अगर आप चाहे तो बाहरवीं के बाद 5 वर्ष की LLB कर सकते है व आप चाहे तो ग्रेडुएशन के बाद 3 वर्ष की LLB भी कर सकते है.
- LLM Admission ले – आपकी LLB पूरी हो जाती है तो इसके बाद आपको LLM में प्रवेश लेना होगा है अगर आप निजी collage से यह कोर्स करना चाहते है तो आपको उसमे सीधा प्रवेश मिल जायेगा वही अगर आप सरकारी collage से यह कोर्स करना चाहते है तो आपको इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम देना जरुरी है.
सरकारी कॉलेज में इस कोर्स की फीस निजी कॉलेज की तुलना में काफी कम होती है पर इसमें प्रवेश के लिए आपको एंट्रेंस परीक्षा देनी जरुरी है वही अगर आप निजी कॉलेज से ये कोर्स करते है तो आपको अधिक फीस देनी होगी व निजी कॉलेज में आपको बिना एंट्रेंस एग्जाम के भी प्रवेश मिल जाएगा.
LLM के बाद कॅरियर
LLM करने के बाद आप कई अलग अलग तरीके से अपना बेहतरीन करियर बना सकते है इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी न्यायलय में वकील बनकर पैसे कमा सकते है व अगर आप चाहे तो कानून सलाहकार बन कर भी पैसे कमा सकते है व इस कोर्स को करने के बाद आप किसी कंपनी आदि के पर्सनल वकील बनकर अच्छी कमाई कर सकते है.
कानून के क्षेत्र में सरकार कई प्रकार की अलग अलग भर्ती भी निकलती है अगर आप चाहे तो LLM करने के बाद इस प्रकार की विज्ञप्ति आने पर उसमे आवेदन कर के सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते है व अपना बेहतरीन भविष्य बना सकते है.
- NCB Full Form in Hindi : एनसीबी क्या है व कैसे काम करता है
- NDRF Full Form in Hindi : NDRF क्या होता है व इसके कार्य क्या है
- Email Full Form in Hindi : Email क्या हैं और कैसे भेजे
- MCWG Full Form in Hindi : MCWG क्या है पूरी जानकारी
- MBA Full Form in Hindi : एमबीए क्या होता हैं व MBA कैसे करते है
इस आर्टिकल में हमने आपको LLM Full Form in Hindi एवं LLM क्या होता है एवं कैसे करें इससे जुडी जानकारी बताने का प्रयत्न किया है हमे उम्मीद है की आपको हमारी बताई गयी जानकारी उपयोगी लगी होगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसको अपने मित्रो के साथ शेयर जरूर करें व इससे जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट के माध्यम से बता सकते है.