नमस्कार मित्रो आज हम आपको CAA Full Form in Hindi के बारे में बता रहे है आप सभी जानते है की हाल में CAA हर जगह पर बेहद ही चर्चा का विषय बना हुआ है पर कई लोगो को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती व हम सभी के लिए CAA की जानकारी बेहद ही उपयोगी है अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आप हमारा यह पूरा आर्टिकल पढ़े.
अक्सर CAA को लेकर लोगो के मन में कई प्रकार के सवाल होते है व हाल में कई बार CAA के बारे में हमे सुनने को मिलता है तब हमारे मन में एक ही सवाल आता है की आखिर CAA होता क्या है और CAA Full Form in Hindi क्या है तो इसके बारे में इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी बतायी जाएगी.
- PGT Full Form in Hindi : PGT क्या होता है पूरी जानकारी
- MSCIT Full Form in Hindi : MS-CIT Course क्या है पूरी जानकारी
- POK Full Form in Hindi : POK क्या है इससे जुडी जरुरी जानकारी
- KGF Full Form in Hindi : KGF क्या हैं इससे जुडी सभी जानकारी
- PUBG Full Form in Hindi : PUBG क्या हैं और कैसे खेलते है
CAA Full Form in Hindi
CAA क्या है व इसके फायदे नुकसान क्या है व इससे जुडी अन्य जानकारी बताने से पहले हम आपको इसके पुरे नाम के बारे में बता देते है.
CAA Full Form – Citizenship Amendment Act
CAA को हिंदी में नागरिकता संशोधन अधिनियम कहा जाता है व इसको संसद के द्वारा पास किये गए बिल से कानून बनाया गया है जिसको नागरिकता संशोधन कानून कहा गया है.
CAA क्या है
यह भारत का एक कानून है और यह भारतीय नागरिकता से संबधित है इसके अंतर्गत भारत की सीमाओं से जुड़े पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश आदि के 6 धर्म के लोगो को भारत की स्थिर नागरिकता प्रदान की जायेगा व यह 6 धर्म हिन्दू, सिक्ख, ईसाई, जैन, पारसी एवं बुद्ध धर्म के लोग है.
CAA के माध्यम भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए कुछ प्रावधान बनाये गए है जिससे की भारत में शरण लेने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की जा सके व इसमें तीन इस्लामिक पडोसी देश जिसमे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित किये जाने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भारत की नागरिकता प्राप्त कर सकते है.
कुछ समय से इसका काफी विरोध भी किया जा रहा है इसका कारण यही है की विरोध करने वाले लोग इस कानून को धर्म के आधार पर बनाया गया कानून मानते है व उनके अनुसार यह गैर सवैधानिक एक्ट है जिसके अंतर्गत मुस्लिम धर्म के लोगो को इस प्रावधान से बाहर रखा गया है जबकि सरकार का कहना है की Citizenship 1955 Act के अंतर्गत सुधार किया गया है.
पर कई मुस्लिम लोगो का मानना है की उनकी भारतीय नागरिकता छीन ली जाएगी व धर्म के आधार पर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है जबकि सरकार के इन तथ्यों को गलत बताया है व इस कानून के तहत किसी भी मुश्लिम नागरिक की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी पर इसके बावजूद इसका काफी विरोध हुआ था.
CAA का उद्देश्य क्या है
CAA को नागरिकता से जुड़े कानून के लिए लागू किया गया है व इसके अंतर्गत भारत के पडोसी देश पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में निवास कर रहे 6 समुदाय हिन्दू, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन और फारसी लोग आसानी से भारत की नागरिकता प्राप्त कर सकते है व इन समुदाय में मुस्लिम वर्ग को शामिल नहीं किया गया है.
इस कानून के लागु होने से पाकिस्तान बांग्लादेश व अफगानिस्तान में निम्न 6 समुदाय के जो भी लोग प्रताड़ित हो रहे है व वो लोग भारत आना चाहते है तो उनको भारत की नागरिकता प्राप्त हो सकती है व इन समुदाय के कोई भी व्यक्ति भारत की नागरिकता को प्राप्त कर सकता है.
- BDO Full Form in Hindi : BDO क्या है और कैसे बनते है
- ASLV Full Form in Hindi : ASLV क्या होता है
- BCE Full Form in Hindi : BCE का अर्थ क्या है पूरी जानकारी
- BCG Full Form in Hindi : BCG क्या है व ये टीका कब लगता है
- ASAT Full Form in Hindi : ASAT क्या होता है हिंदी में जानकारी
इस आर्टिकल में हमने आपको CAA Full Form in Hindi के बारे में जानकारी दी है हमे उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी उपयोगी लगी होगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसको अपने मित्रो के साथ शेयर जरूर करें और इससे जुड़ा किसी भी तरह का सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट के द्वारा बता सकते है.