नमस्कार मित्रो आज हम आपको BMW Full Form in Hindi के बारे में जानकारी देने वाले है आप सभी ने BMW की कार वाहन आदि तो कई बार देखे ही होंगे पर कई लोगो को पता नहीं होता की आखिर BMW का पूरा नाम क्या होता है व यह नाम किसलिए रखा गया है व इससे जुडी कई जानकारी के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है.

BMW Full Form in Hindi

अक्सर हम जब भी BMW का वाहन देखते है तो हमारे मन में इस प्र्कार का सवाल जरूर आता है की आखिर इसका पूरा नाम क्या होता होगा व यह नाम किसलिए रखा गया था तो BMW Full Form in Hindi के बारे में लिखे गए इस आर्टिकल में हम आपको BMW से जुडी पूरी जानकारी विस्तार से आपको बतायेगे इसके लिए आप हमारा यह आर्टिकल ध्यान से पढ़े.

BMW Full Form in Hindi

BMW क्या है व इससे जुडी अन्य जानकारी बताने से पहले हम इसके पूरे नाम के बारे में जान लेते है.

BMW Full Form – Bayerische Motoren Werke

हिंदी में इसे बवेरियन मोटर वर्क कहा जाता है व यह एक जर्मन कंपनी है जो की ऑटोमोबाइल बनाने का कार्य करती है और इस कंपनी को सन् 1916 में Franz Josef Popp के द्वारा स्थापित किया गया था.

BMW क्या है

जैसे की हमने आपको बताया की यह एक जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी है व इस कंपनी का मुख्यालय जर्मनी के मुनिच में स्थित है अगर इसके  कर्मचारियों की बात की जाए तो 2012 में इसके कुल 105876 कर्मचारी कार्यरत थे इससे आप अंदाजा लगा सकते है की यह कितनी बड़ी कंपनी है.

BMW न सिर्फ जर्मनी बल्कि पुरे विश्व में ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में एक बेहद ही बड़ी ब्रांड है एवं इसके ऑटोमोबाइल की कीमत भी काफी अधिक होती है BMW मुख्यतः अपने बाइक और अपनी कार के लिए विश्व प्रसिद्द है व भारत में BMW 2006 में आयी थी इसके बाद से भारत में भी यह बेहद ही लोकप्रिय बन गयी है.

BMW ने पहले अपनी दो बाइक को लांच किया था जो की Helios और Flink थी पर उन बाइक को ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पायी थी पर इसके बाद BMW ने  नयी बाइक R32 को लांच किया था जो की काफी पॉपुलर हुई थी.

BMW से जुड़े रोचक तथ्य

BMW से जुड़े कई सारे रोचक तथ्य है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए व इसके कुछ मुख्य तथ्य के बारे में हम आपको बता रहे है.

  • BMW को 1916 में फ्रांज जोसेफ पोप द्वारा स्थापित किया गया था.
  • BMW कंपनी को विमान के इंजन बनाने के लिए शुरू किया गया था यह विमान जर्मन वायु सेना में उपयोग होते थे.
  • 1918 को हुए प्रथम विश्वयुद्ध के बाद BMW को विमान के इंजन बनाने से रोकने के लिए मजबूर किया गया इसके बाद 1923 से इस कंपनी ने मोटरसाइकल बनाना शुरू कर दिया.
  • BMW की सबसे पहली कार का नाम डिक्सी था.
  • 1936 को BMW द्वारा 328 स्पोर्ट कार का निर्माण किया गया था.
  • 2013 में BMW द्वारा इलेक्ट्रिक i3 एवं शहरी इलेक्ट्रिक कार लांच की थी.

BMW से जुडी रोचक बाते

इस कंपनी को जर्मन वायु सेना के विमानों के इंजन बनाने के उद्देश्य से ही शुरू किया गया था पर जब प्रथम विश्वयुद्ध हुआ तो इसके बाद युद्धविराम संधि की शर्तो के अनुसार BMW पर इंजन न बनाने पर दबाव डाला गया व इसके बाद इस कंपनी ने 1923 को मोटरसाइकल का निर्माण शुरू कर दिया था व इस कंपनी ने अपना सबसे पहला विमान का इंजन 1918 को बनाया था इस विमान के इंजन को BMW IIIa इनलाइन- सिक्स लिक्विड-कुल्ड के नाम से जाना जाता है.

1959 में BMW की स्थिति काफी ख़राब रही थी व इस समय कंपनी को मार्केट में कई अलग अलग तरह की समस्या का सामना करना पड़ा इसके चलते शेयर धारको ने भी इसको बंद करने का सुझाव दिया इसके साथ ही यह सवाल भी रखा की अगर इस कंपनी को आगे चलाया जा सकता है तो कैसे चलाया जा सकता है व इसके बाद यह निर्णय लिया गया की इस कंपनी को बंद नहीं किया जायेगा व इस कंपनी को आगे चलाया जायेगा.

इस आर्टिकल में हमने आपको BMW Full Form in Hindi के बारे में जानकारी दी है व BMW क्या है और इससे जुड़े कुछ तथ्य के बारे में जानकारी दी है हमे उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी उपयोगी लगी होगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसको अपने मित्रो के साथ शेयर जरूर करें और इससे जुड़ा किसी भी तरह का सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट कर के बता सकते है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें