आज का हमारा यह आर्टिकल ADB Full Form के बारे  में है इसमें हम आपको ADB का पूरा नाम क्या होता है व ADB किसे कहते है और इसकी स्थापना कब व कहाँ पर की गयी थी एवं यह किसलिए उपयोगी है इन सब के बारे में बतायेगे ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके.

ADB Full Form

अपने ADB का नाम कई बार सुना होगा यह नाम अक्सर न्यूज़ या सोशल मीडिया आदि पर अधिक सुनने को मिलता है तब कई लोगो के मन में इस प्रकार के ख्याल  आते है की आखिर यह होता क्या है व ADB Full Form क्या होता है तो यह आर्टिकल इसीलिए लिखा गया है ताकि हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बता सके.

ADB Full Form in Hindi

ADB के बारे में जानने से पहले हम आपको इसके पुरे नाम के बारे में बता रहे है ताकि आपको इसका नाम पता चल सके.

ADB Full Form – Asian Development Bank

हिंदी में आप इसको एशियाई विकास बैंक भी कह सकते है जिसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 को एशियाई देशो के विकास के लिए की गयी थी.

ADB क्या है

यह एक क्षेत्रीय विकास बैंक होता है जो की 19 दिसम्बर 1966  को स्थापित किया गया था व इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य एशियाई देशो का विकास करना था इसी उद्देश्य से इस बैंक की स्थापना की गयी थी शुरुआत में इस बैंक की स्थापना मात्र 31 देशो के साथ मिलकर हुई थी पर बादमे इसके सदस्य देशो की संख्या लगातार बढ़ती गयी व हाल में इसके 67 सदस्य देश है.

इसके 67 सदस्य में से 48 एशिया और पैसिफिक से हैं एवं 19 बाहरी सदस्य शामिल है इस बैंक का प्रारूप काफी हद तक विश्व प्रसिद्द वर्ल्ड बैंक के जैसा बनाया गया था व इसमें वर्ल्ड बैंक की तरह ही भारित वोट प्रणाली का इस्तमाल किया गया है जिसके माध्यम से सदस्य देशो के अभिदान अनुपात के आधार पर वोटो का वितरण किया जाता है.

हाल में इस बैंक के शेयर का सबसे अधिक हिस्सा जापान और अमेरिका के पास में है इनके पास इसके कुल 552,210 के करीब शेयर है जो की कुल  12.756 प्रतिशत हिस्सा है जिसके कारण इन दोनों देशो के पास इसके सबसे अधिक शेयर है.

ADB का संगठन

इस बैंक का मुख्यं उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है व  1 जनवरी, 1967 तक इस बैंक ने पूरी तरह से अपना कामकाज शुरू कर दिया था व इसका मुख्यालय हाल में  “मनीला”, फिलीपींस में स्थित है स्थापना से लेकर अब तक इसकी अध्यक्षता जापान को ही दी जाती है व इसके 3 डिप्टी चेयरमैन के पद पर अमेरिका यूरोप और एशिया के नागरिक को पदोन्नात किया जाता है.

इस बैंक की सर्वोच्च संस्था बोर्ड ऑफ गवर्नर्स  को माना जाता है व इसको प्रत्येक सदस्य के प्रतिनिधित्व के द्वारा बनाया गया है व इसके द्वारा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के द्वारा अपने समूह में से 12 सदस्य को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स  के लिए व इसके सहायक के रूप में चुना जाता है इसमें जो 12 सदस्य चुने  जाते है उसमे से 8 सदस्य क्षेत्रीय होते है जबकि बाकी के सभी सदस्य गैर सदस्य होते है.

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के द्वारा ही इस बैंक के अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाता है व यह बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर का भी  अध्यक्ष माना जाता है जो को ADB के प्रबंधों को देखता है इनका कार्यकाल 5 वर्षो का होता है व इसके बाद इनको पुन निर्वाचित किया जा सकता है इसके अध्यक्ष के रूप में हर बार जापान के नागरिको को ही चुना जाता है इसका मुख्य कारण यह भी माना  जाता है की इस बैंक के सबसे अधिक शेयर जापान के पास है जिसके कारण इसके अध्यक्ष जापान के नागरिको को बनाया जाता है.

इस आर्टिकल में हमने आपको ADB Full Form क्या होता है व ADB क्या होता है एवं इसकी स्थापना कब हुई थी इसके बारे में जानकारी देने का प्रयत्न किया है हमे उम्मीद है की आपको हमारी बताई जानकारी उपयोगी लगी होगी व अगर आप ADB से सम्बंधित किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट के माध्यम से बता सकते है व जानकारी अच्छी लगे तो इसको सोशल मीडिया के द्वारा अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

पिछला लेखJio Sim से‌ जुड़ी सभी Problem का आसान Solutions हिन्दी में
अगला लेखBHIM App Customer Care Toll Free Helpline Number

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें